झारखंड

बिहार:अपराध बेलगाम, भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या

ख़बर को शेयर करें

पटना: बिहार के पटना के पिपरा थाना इलाके में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना से सनसनी मच गई है।

बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं। मृतक पशु चिकित्सक और किसान थे। बीजेपी में वो किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे।

बीजेपी नेता की हत्या

मृतक का नाम सुरेंद्र केवट बताया जा रहा है। सुरेंद्र केवट को खेत पटवन करने के दौरान गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना पिपरा थाना क्षेत्र की घटना है। अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी लगातार लॉ एंड आर्डर पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।