बिहार

Bihar Election Results: चुनाव आयोग के रुझानों में NDA को भारी बढ़त, तेजस्वी, खेसारी और तेज प्रताप पिछड़े

Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में सुबह 11 बजे तक एनडीए ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के मुताबिक एनडीए 190 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 50 सीटों पर ही सिमटा दिखाई दे रहा है।

किसके खाते में कितनी बढ़त?

जदयू – 81 सीटों पर आगे

भाजपा – 78 सीटों पर बढ़त

राजद – 35 सीटों पर आगे

लोजपा (रामविलास) – 22 सीटों पर बढ़त

कांग्रेस – 7 सीटों पर आगे

सीपीआईएम – 4 सीटों पर बढ़त

हम पार्टी – 4 सीटों पर बढ़त


कुछ मिनट बाद आए आयोग के विस्तृत डेटा में बीजेपी का ग्राफ और बढ़ता दिखा, जिसमें पार्टी 83 सीटों पर आगे निकल गई और सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। वहीं जेडीयू 79 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तेजस्वी यादव की आरजेडी 32 सीटों पर आगे है और चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 22 सीटों पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। कांग्रेस और सीपीएम-एल दोनों 6–6 सीटों पर आगे चल रही हैं।


हाॅट सीट्स से बड़े अपडेट

दरभंगा – अलीनगर सीट: मैथिली ठाकुर आगे

अलीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आरजेडी के बिनोद मिश्रा चार राउंड की गिनती के बाद 4,000 से अधिक वोटों से पीछे हैं।

वैशाली – राघोपुर सीट: तेजस्वी यादव पिछड़े

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए गए तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। राघोपुर सीट से बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं, जबकि तेजस्वी लगभग 3,000 वोटों से पीछे हैं।

महुआ सीट – तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर

महुआ विधानसभा क्षेत्र में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह शुरुआती राउंड में ही चौथे स्थान पर खिसक गए।

छपरा सीट – खेसारी लाल यादव को कड़ी टक्कर

फिल्म स्टार एवं उम्मीदवार खेसारी लाल यादव छपरा सीट से 1,500 वोटों से पिछड़ रहे हैं। यहां दो प्रमुख दलों के मजबूत उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है और खेसारी को कड़ी चुनौती मिल रही है।

मोकामा सीट – अनंत सिंह की मजबूत बढ़त

जदयू नेता अनंत सिंह मोकामा सीट से 11,000 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी काफी पीछे हो चुकी हैं।

लखीसराय सीट – डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा पिछड़े

लखीसराय से बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा 79 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार ने बढ़त बना ली है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।