बिहार वि०स० चुनाव: कई दिग्गज आज करेंगे नामांकन, देखें कौन-कौन
Satish Sinha
October 16, 2025 (Last updated: October 16, 2025) 1 minute read
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी दल अपने-अपने ताल ठोक रहे हैं. प्रत्याशी अपना नामांकन कर रहे हैं. बिहार में पूरा चुनावी माहौल गर्म है. किसी बीच खबर है कि आज कई दिग्गज आज नामांकन करने वाले हैं।
जिसमें मुख्य रूप से जन शक्ति जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। जबकि एनडीए प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तारापुर से सम्राट चौधरी नामांकन करेंगे और दानापुर से रामकृपाल यादव नामांकन करेंगे।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।