July 26, 2026

बिहार शर्मसार: दलित महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई फिर पेशाब पिलाई, दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान

b4ab9b2c-c630-47a5-8b30-763affb06aa9_copy_690x360.jpg

बिहार:बिहार एक बार फिर शर्मसार हो गया है। राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर से पूरे देश में लाल का मच गया है।एक साहूकार ने एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की इतना ही नहीं उसने महिला के मुंह पर जबरन पेशाब भी किया। इस मामले में महिला के द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराए जाने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पांच टीम बनाकर आरोपियों की धर पकड़ में जोर-शोर से लग गई है। जबकि आरोपी फरार बताया जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने बिहार सरकार और पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित महिला को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।इधर इस घटना को लेकर इलाके में लोगों के बीच आक्रोश है पीड़ित परिवार और दलित समुदाय के लोग मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी गिरफ्तार और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग कर रहे है।

मामला खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के मुताबिक कुछ महीने पहले उसके पति ने साहूकार प्रमोद सिंह से ब्याज पर उधार पैसे लिए थे हालांकि साहूकार को उन्होंने उधार के रकम ब्याज सहित चुकता कर दिए थे।लेकिन फिर भी मुख्य आरोपी प्रमोद ने पैसे की फिर से मांग कर रहा था। उसने महिला को धमकी तक दिया था कि उन्हें और पैसे नहीं दिए गए तो वह उसे (महिला) पूरे गांव में निर्वस्त्र करके घुमाएंगे। साहूकार के इन धमकियों को महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचित भी किया था।लेकिन पुलिस द्वारा मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब साहूकार ने महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया और उसकी पिटाई की। इतने से नहीं रहा गया तो आरोपी प्रमोद ने अपने बेटे को महिला के मुंह पर पेशाब करने को कहा।जिसपर उसके बेटे ने महिला के मुंह पर पेशाब किया।घटना के बाद दोनों आरोपी फरार है।

https://x.com/SwatiJaiHind/status/1706152371904975148?t=0a7vbDI2Ec2kjt8YZYF2Xw&s=08

वहीं मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग के चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने ट्वीटर (एक्स) पर लिखते हुए कहा है कि पटना में दलित महिला से 1400 रुपये के लोन की वापसी के बाद भी उससे और पैसे मांगे गए और जब महिला ने पैसे नहीं दिए तो उसे नग्नकर पीटा गया और उसको जबरन पेशाब पिलाया गया। मामले में महिला ने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी लेकिन उसपर कोई कदम नहीं उठाया गया। स्वाति मालीवाल ने आगे लिखते हुए कहा है कि बिहार सरकार और पुलिस द्वारा महिला को तुरंत सुरक्षा प्रदान किया जाना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

बहरहाल मामले को लेकर बिहार समेत पूरे देश में राजनीति होने की पुरजोर संभावना जताई जा रही है।

ख़बर को शेयर करें।