बिहार

बिहार: विश्वास मत पूर्व ही राजद के अंदर ही हो गया खेला,3 विधायक सत्ता पक्ष की ओर ही बैठे

ख़बर को शेयर करें

बिहार: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विश्वास मत पेश करने वाले हैं। इसके पहले सियासत पूरी तरह गर्म है। सबसे पहले स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया और स्पीकर अवध बिहारी ने अपना कुर्सी छोड़ डिप्टी स्पीकर महेश्वरी को सदन की कार्रवाई संभालने का आदेश दे दिया। यह सत्ता पक्ष की पहली जीत नजर आ रही है।

दूसरी ओर इस खबर में तो हड़कंप मचा दिया है विधानसभा में ही राष्ट्रीय जनता दल के विधायक प्रहलाद यादव चेतन आनंद और नीलम देवी एनडीए की ओर बैठे हुए देखे गए। जिससे पता चल रहा है कि आरजेडी विधायकों ने पाला बदल लिया है।

खबर है कि थोड़ी देर के बाद नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।