बिहार वि०स० चुनाव: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी देखें कौन कहां से
Satish Sinha
October 19, 2025 (Last updated: October 19, 2025)
पटना:बिहार में महागठबंधन में घटक दल में शामिल कांग्रेस ने फिर से एक बार प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।
देखें सूची
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जा कर दी है। इसमें 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें
नरकटियागंज से सास्वत केदार पांडेय, किशनगंज से कमरूल हुदा, कस्बा से इरफ़ान आलम, पूर्णिया से जितेंद्र यादव और गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि पहली सूची में कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।