---Advertisement---

बिहार:दरभंगा दुर्गा मंदिर कलश स्थापना से लौट रही महिलाओं बच्चों और लोगों पर पत्थरों की बारिश,वीडियो वायरल, देखें

On: March 31, 2025 7:21 AM
---Advertisement---

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रही श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी की खबर आ रही है। इस पत्थर बाजी के कारण खास करके महिला श्रद्धालुओं में चीख पुकार और भगदड़ मच गई।समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप लग है।ये हमला इतना चौंकाने वाला था कि महिलाएँ और बच्चे चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे।लोगों का कहना है कि ये हमला मुस्लिमों ने किया, जो पहले से छत पर इकट्ठा होकर शोभायात्रा का इंतजार कर रहे थे।

गाँव वालों ने बताया कि पछियारी रही गाँव में रहने वाले मोहम्मद अलाउद्दीन के घर की छत पर मुस्लिम जमा थे। जैसे ही शोभायात्रा वहाँ से गुजरी, इन लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।पत्थरबाजों से बच्चों को बचाने के लिए सड़क पर लेट गईं हिंदू महिलाएँ, दुर्गा मंदिर से निकली शोभा यात्रा को मोहम्मद अलाउद्दीन की छत पर जमा ‘मुस्लिम भीड़’ ने बनाया निशाना। इस वजह से कलश शोभा यात्रा में चल रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना सहित कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया है।

शोभा यात्रा में चल रहे लोगों ने देखा कि मो. अलाउद्दीन के छत पर कुछ लोग जमा होकर शोभा यात्रा से आते लोगों पर पथराव करने लगे।

जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आप भी देखें।


पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार उर्फ विकास कुमार ने बताया कि होली के दिन कुछ लोगों ने होली खेल रहे युवाओं को घायल कर दिया था। बाद में बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन रविवार को नवरात्रि के कलश शोभायात्रा से लौट रही भीड़ पर हुए पथराव से गांव में फिर तनाव फैल गया है।

घटना के संबंध में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज के आधार उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत