---Advertisement---

मझिआंव में अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा का अनावरण, निकाली गई बाइक रैली

On: April 15, 2025 3:25 AM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर मझिआंव ब्लॉक मोड़ पर कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्मित मूर्ति का विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अशर्फी चंद्रवंशी, राजेंद्र राम, चंदेश्वर राम, ललित राम, मारूत नन्दन सोनी और सुनील चौहान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर अनावरण किया गया,साथ ही पुष्पांजलि अर्पित की गई.

इसके पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.इस अवसर पर अशर्फी चंद्रवंशी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे एक महान शिक्षाविद्, लेखक और समाज सुधारक भी थे.उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और शिक्षा, समानता और बंधुता के सिद्धांतों को समाज में स्थापित किया. उनका सपना एक ऐसा भारत  निर्माण का था, जहाँ हर व्यक्ति को समानता का अवसर मिले, चाहे उसका धर्म, जाति, वर्ग या लिंग कुछ भी हो.


इसके पूर्व अम्बेडकर जयंती पर भीम आर्मी द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया. यह रैली ब्लॉक रोड, लोहरपुरवा, चंद्री, पुराना हॉस्पिटल, मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई. रैली में लोग “जय भीम”, “बाबा साहेब अमर रहें”, “संविधान निर्माता जिंदाबाद”, “सावित्रीबाई फुले अमर रहें” आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे.बाइक सवारों के हाथों में झंडे, पोस्टर एवं तख्तियाँ थी, जिनमें सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश लिखे थे.

इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी. कार्यक्रम में मंच संचालन राजेंद्र राम द्वारा किया गया.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मझिआंव: आरके पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस समारोह आयोजित, याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

गढ़वा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, 1100 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश

गढ़वा में डीआईजी की समीक्षा बैठक: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा