---Advertisement---

पलामू: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 2 दिन पहले ही हुई थी शादी

On: December 1, 2025 4:31 PM
---Advertisement---

पलामू: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगर खुर्द में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित युवक 31 वर्षीय राहुल कुमार पाठक की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के पंजरी कला गांव के रहने वाले थे। महज़ दो दिन पहले, 29 नवंबर को ही उनकी शादी हुई थी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुआ हादसा


जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार पाठक बाइक से पाटन मोड़ की ओर से मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी दौरान सिंगर खुर्द के पास उनकी बाइक की टक्कर एक हाइवा वाहन से हो गई। भीषण टक्कर में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सहायता से सदर थाना में पदस्थापित एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह ने उन्हें तत्काल एमएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हाइवा जब्त, ड्राइवर फरार


दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि जिस क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई, वहां नेशनल हाइवे-39 का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही और अव्यवस्थित ट्रैफिक बना रहता है।

एबीवीपी से जुड़े थे राहुल


स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार पाठक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से भी जुड़े हुए थे। उनकी अचानक मौत से संगठन से जुड़े युवाओं और क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

परिजनों में कोहराम


नवविवाहित युवक की इस आकस्मिक मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। शादी के दो दिन बाद ही घर में मातम फैल गया। परिजन और ग्रामीण अस्पताल में रोते-बिलखते पहुंचे, जहां सभी ने बेहतर जांच व सुरक्षित सड़क व्यवस्था की मांग की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now