---Advertisement---

बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली को झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया

On: January 4, 2024 2:37 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के द्वारा तीरंदाजी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर रांची स्थित सीएमपीडीआई में झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार राज्यसभा सांसद महुआ मांझी के द्वारा कोच के आचार्य प्रकाश राम को सम्मानित किया गया।

यह प्रोत्साहन पुरस्कार जयपाल सिंह मुंडा के जयंती पर उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा दिया गया।

बताते चले की सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के द्वारा 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार, 2013 में चाइल्ड वार्ड, 2018 में झारखंड रत्न पुरस्कार 2021 में प्रधानमंत्री अवार्ड से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस केंद्र में 22 खिलाड़ी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार में नौकरी प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का काम किए हैं। बिरसा मुंडा तीरंदाजी सिल्ली ने देश एवं विदेशों में भी तीरंदाजी के क्षेत्र में सिल्ली का नाम रोशन किया है। प्रोत्साहन पुरस्कार मिलने पर अध्यक्ष नेहा महतो एवं संरक्षक सुदेश महतो, सुशील महतो, सुनील सिंह, जयपाल सिंह, कृष्णा महतो, ब्रजेश प्रसाद आदि ने बधाई दिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now