---Advertisement---

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी

On: August 31, 2024 3:08 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता :-सौरभ पाण्डेय/चंदवा

झारखण्ड :सरकार ने किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर 2024 कर दिया है। यह निर्णय विशेष रूप से उन किसानों के लिए राहत लेकर आया है, जो किसी कारणवश अब तक इस योजना का लाभ नहीं उठा सके थे।

योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों की रक्षा करना है। इसके तहत, किसानों को बीमा कवर प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव न पड़े। अब तक हजारों किसान इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुके हैं, और केंद्र सरकार ने अधिक से अधिक किसानों को इस योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।

सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। सरकार का यह कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, और इसके तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की जरूरत है। इस विस्तार से उन किसानों को भी लाभ मिलेगा जो अब तक इस योजना में शामिल नहीं हो सके थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now