---Advertisement---

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती

On: January 24, 2024 3:08 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय ‘आशीर्वाद भवन’ में आज जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100वीं जयंती मनाई गई।
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने आचरण से निजी और सार्वजनिक जीवन में ऊंचे मानदंड स्थापित किए थे। इसलिए उन्हें जननायक की उपाधि प्राप्त हुई।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने ओबीसी के लिए देश में पहली बार ओबीसी का आरक्षण बिहार प्रदेश में उनके द्वारा किए गए पहल और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की अपनी मांग को पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त किए।
इस अवसर पर पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा डॉ. संतोष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विष्णु कुमार, विनय चंद्रवंशी, राम अवतार कश्यप, डॉ यू एस भगत, इंजीनियर प्रदीप कुमार, राजेश कुमार (डोरंडा), कार्यालय प्रभारी संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका