---Advertisement---

चाकुलिया में जन्म प्रमाण पत्र का फर्जीवाड़ा, पंचायत सचिव और वीएलई हिरासत में

On: May 3, 2025 10:59 AM
---Advertisement---

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पंचायत सचिव सुनील महतो एवं वीएल‌ई (कंप्यूटर ऑपरेटर) सपन महतो को हिरासत में ले लिया है। मुसलमानों के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। शुक्रवार शाम चाकुलिया बीडीओ आरती मुंडा के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद देर रात दोनों आरोपियों को उनके घर से पुलिस ने हिरासत में लिया। फिलहाल उनसे फर्जीवाड़ा को लेकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि मटियाबांधी पंचायत में वर्ष 2024- 25 में साल भर के भीतर सारे नियम कायदों को तक पर रखकर 4400 से अधिक जन्म प्रमाण पत्र निर्गत हुए हैं। अब तक हुई जांच के मुताबिक इनमें से करीब 4000 जन्म प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से निर्गत किए गए हैं। जिस पंचायत में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता वहां 700 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों के प्रमाण पत्र निकाले गए हैं। इसके अलावा 11 ट्रांसजेंडर का भी जन्म प्रमाण पत्र यहां से निर्गत हुआ है जबकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यहां एक भी ट्रांसजेंडर नहीं रहता।

इतना ही नहीं जमशेदपुर के अलावा धनबाद, बोकारो एवं गुमला जैसे शहरों में रहने वाले लोगों के भी मटियाबांधी पंचायत से जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने की बात सामने आ रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें