
बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन
गढ़वा :- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखरा चौक समीप विष्णु मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर कमिटी के सदस्यों ने मंदिर को दुल्हन की भांति पूजा पंडाल, झालर बत्ती, लाइट, साउंड सिस्टम आदि से सजाया था। जहां चारों तरफ़ भगवान श्री राधा कृष्ण के बज रही भक्ति गीतों से पूरा प्रखंड मुख्यालय भक्तिमय हो गया हुआ। हर तरफ राधे राधे.. जय श्री कृष्णा के उद्घोष से पूरे इलाका गुंजायमान हुआ। जहां मंदिर में पूजा करने वालों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही जन्मोत्सव के बाद कमेटी की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया।









