---Advertisement---

बिशुनपुरा: अनावाद सर्वसाधारण भूमि को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर कराया अतिक्रमण मुक्त

On: September 12, 2024 2:41 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी कला निवासी सुरेश वियार, नागवंत वियार दोनों पिता कैलाश वियार ग्राम पिपरी कला, पोस्ट पिपरी कला थाना बिशुनपुरा द्वारा खाता संख्या 309, प्लॉट संख्या 1137 जो अनावाद सर्वसाधारण की भूमि है। जिस पर इनके द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बनाया गया था। जिसे अतिक्रमण मुक्त कराने केलिए अंचल अमीन, अंचल उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक ने प्रतिवेदन किया गया था।

झारखण्ड सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण 2000 की धारा 3 के तहत् कारण बताने की भी अपेक्षा की गई थी की अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया। इसके बाद भी अवैध कब्जा कर बनाए हुए मकान को सुरेश वियार, नागवंत वियार दोनों पिता कैलाश वियार द्वारा अतिक्रमण मुक्त नहीं किया किया गया। जिसके बाद आज दिनांक 12 सितंबर दिन गुरुवार बिशुनपुरा अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप मद्धेशिया द्वारा अतिक्रमण भूमि को जेसीबी मशीन के माध्यम से मकान हटाकर उक्त भूमि को खाली किया गया। वहीं मौके पर अंचल कर्मी सहित बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह अपने दल बल के साथ मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now