---Advertisement---

बिशुनपुरा बीडीओ ने पिपरीकला प्लस टू उच्च विद्यालय में चल रहे मरम्मती कार्य का किया निरीक्षण

On: May 7, 2025 1:18 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरीकला प्लस टू उच्च विद्यालय में लगभग 20 लाख रुपए की लागत से विद्यालय भवन की मरम्मती कार्य की जा रही है। जिसमें संवेदक के द्वारा कार्य करने में अनियमितता बरती जा रही थी। जिसके आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर को इसकी जानकारी दी गई थी। वहीं उपायुक्त के निर्देश पर आज 7 मई दिन बुधवार को बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने बिशुनपुरा सहायक अभियंता चिनमय दुबे व कनीय अभियंता अशिलेष तिवारी के साथ विद्यालय में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

स विषय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्य में कुशलता नहीं देखी गई। जिसके लिए संवेदक को निर्देश दिया गया कि वह विद्यालय की मरम्मती कार्य को सही तरीके से करें। वहीं उन्होंने बताया कि विद्यालय में और भी कार्य केलिए लोगों ने बताया कि यहां बच्चों की संख्या ज़्यादा है और क्लास रूम कम है। जिसके लिए उपायुक्त महोदय को अवगत कराया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि विद्यालय का सीमांकन भी जल्द से जल्द किया जाएगा। जिससे और कार्य करने में सहूलियत होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू