July 26, 2026

बिशुनपुरा: बीडीओ ने सरकारी अस्पताल का किया भ्रमण

image_editor_output_image-872045133-1750427485787.jpg

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने 20 जून दिन शुक्रवार को बिशुनपुरा सरकारी अस्पताल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने एंटी वेनम (विषरोधी) दवा, जांच एवं बच्चों को लगने वाला टीका तथा स्टाफ की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।

वहीं उन्होंने उपस्थित बिशुनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी पुष्कर कुमार से पूछा कि क्या यहां विषरोधी दवाइयां उपलब्ध है? पदाधिकारी ने बताया कि हमारे अस्पताल में विषरोधी दवाइयां उपलब्ध नहीं है। सीएचसी जैसे अनुमंडलीय अस्पताल तथा सदर अस्पताल में विषरोधी दवाइयां उपलब्ध हैं, जो किसी व्यक्ति को विषैले जन्तु के काटने पर उपयोग में लिया जाता है। वहीं अस्पताल में पाया गया कि 5 स्टाफ, एक आयुष चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार तथा एक फिजिशियन डॉ. गोकुल प्रसाद कार्यरत हैं जो प्रत्येक सोमवार को बैठते हैं। वहीं आयुष चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार सोमवार से शनिवार तक बैठते हैं। अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहता है। जहां मरीजों के इलाज के साथ साथ जांच, दवाइयां, टीका, नॉर्मल डिलीवरी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। मौके पर उक्त सहित अंचल सहायक अमल सिंह मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।