झारखंडपलामूरांचीराष्ट्रियलातेहार

बिशुनपुरा भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक भानु प्रताप शाही को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दिया बधाई

ख़बर को शेयर करें

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र 81 के विधायक भानु प्रताप शाही को भाजपा झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बिशुनपुरा प्रखण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर बधाई दिया। जहां बिशुनपुरा प्रखण्ड के भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने अपार हर्ष व्यक्त किया एवं केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने उम्मीद जताया की विधायक भानु प्रताप शाही प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव झारखण्ड के सभी सीटों पर अपार मतों के साथ विजय होंगी एवं झारखण्ड में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

मौके पर हर्ष व्यक्त करने वाले विधायक प्रतिनिधि सह अनुसूचित जाती मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान, विधायक प्रतिनिधि सह मण्डल महामंत्री कृष्णा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, बिशुनपुरा प्रखण्ड उप प्रमुख प्रतिनिधि सह पिपरी कला पंचायत संयोजक अजय पाल, भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी राजीव रंजन पासवान, मण्डल मिडिया प्रभारी विकास चंद्रवंशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।