July 26, 2026

बिशुनपुरा: प्रखंड स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

image_editor_output_image-906215410-1750425674683.jpg

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखन्ड मुख्यालय स्थित राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय बिशुनपुरा के मैदान में 20 जून दिन शुक्रवार को प्रखन्ड स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के अन्य विद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया। वहीं खेल रोमांचक आयोजन हुआ। जिसमें बिशुनपुरा के नव प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर पतागड़ा कला के खिलाड़ियों (छात्रों) ने अपने विरोधी टीम को तीन गोल से पराजित कर कप पर कब्जा किया। वहीं विजेता टीम को बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं अन्य ने कप देकर हौसला बढ़ाया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार, अंचल सहायक अमल सिंह, राजस्व उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, बीपीएम सुदीप श्रीवास्तव,अकाउंटेंट प्रदीप शुक्ला, बीआरपी अनिल विश्वकर्मा एवं उपेंद्र मेहता, रेफरी अरविंद प्रताप देव एवं रमेश ठाकुर, राजेश गुप्ता, प्रवीण कुमार पांडेय, अमरेश पाल, संतोष यादव, अवधेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed