---Advertisement---

बिशुनपुरा: भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

On: October 23, 2024 1:30 AM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): प्रशासन और पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बल के साथ संयुक्त रूप से बिशुनपुरा प्रखंड में भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मंजीत सिंह एवं थाना प्रभारी राहुल सिंह कर रहे थे।

इस विषय में बीडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि आज का फ्लैग मार्च ब्लॉक परिसर से चलकर बिशुनपुरा बाजार होते हुए नगर ऊंटारी-बिशुनपुरा मेन रोड पर पिपरीकला बाजार तक चलाया गया है। इस दौरान उन्होंने लोगो से भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण के निर्माण के लिए यह फ्लैग मार्च किया गया है। लोग किसी के बहकावे में नही आएं। प्रखंड में असामाजिक कार्यो की सूचना लोग बेझिझक होकर प्रशासन को दें, उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल के जवान शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मझिआंव: आरके पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस समारोह आयोजित, याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

गढ़वा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, 1100 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश

गढ़वा में डीआईजी की समीक्षा बैठक: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा