गढ़वा

बिशुनपुरा: लू लगने से अधेड़ की मौत

ख़बर को शेयर करें

बिशुनपुरा (गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखण्ड मुख्यालय के अमहर पंचायत अंतर्गत महुली कलां निवासी रामप्रवेश भुइयां (50) का लू लगने से मौत हो गया है। वहीं परिवार की दयनीय स्थिति होने के कारण वह ईलाज भी नहीं करा पाए। रामप्रवेश अपने पीछे पत्नी तथा तीन बेटियों को छोड़ कर गया है।

रामप्रवेश की धर्मपत्नी भी दोनों आँखों से अंधी है। राम प्रवेश भुइंया ही अपने परिवार का जीवन यापन करने का एक मात्र सहारा था। जिससे उसके परिवार से उसका भी साया उठ गया। वहीं रामप्रवेश की मृत्यु के बाद पत्नी के इस हालात में बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा ये चिंता का सबब है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।