July 26, 2026

बिशुनपुरा: राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन का बैठक हुआ संपन्न

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बिशनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के ग्राम पिपरी कला के मदरसा मैदान में आज दिन मंगलवार को राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन का हुआ बैठक। जिसमें बिशुनपुरा प्रखंड के सभी गांव से लोग बैठक में शामिल हुए। जहां सभी लोगों की सहमति से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी एवं सदस्य का चयन किया गया। जहां राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन को मजबूत बनाने के लिए लोगों में समाज सुधार तथा शिक्षा को लेकर कमेटी को मजबूत किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों के बीच अध्यक्ष केलिए गयासुद्दीन अंसारी, सचिव मकसूद राजा आलम उर्फ आलम बाबू, कोषाध्यक्ष फिरोज अंसारी, मीडिया प्रभारी अशहर अंसारी, उपाध्यक्ष हसमत अंसारी, एवं सदस्य हेतु सुभान अंसारी, मंसूर अंसारी, खुर्शीद आलम, उल्फत अंसारी, मुबारक अंसारी, शमशेर आलम, सद्दाम अंसारी, मुबारक अंसारी, गुलाम राजा, अब्दुल लतीफ अंसारी, वसीम अंसारी, मुफ्ती शौकत साहब, सिराजुद्दीन अंसारी, मुबारक हुसैन, सहीमुद्दीन अंसारी, रजाक अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, जमालुद्दीन अंसारी, मेराज अंसारी सहित बैठक में अन्य शामिल थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed