---Advertisement---

बिशुनपुरा: नहाने के दौरान तालाब में डूबा युवक, खोजबीन जारी

On: October 13, 2024 1:56 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के श्री विष्णु मंदिर स्थित पोखरा चौक(तालाब) में एक युवक की नहाते समय डूबने की खबर सामने आई है। युवक की पहचान रंजन चंद्रवंशी (उर्फ बबी चंद्रवंशी, उम्र क़रीब 20 वर्ष) पिता सीता राम चंद्रवंशी स्थानीय निवासी के रूप में किया जा रहा है। उक्त तालाब पर लोगों की भीड़ बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गई है।

ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उसे तालाब मे उतरते हुए देखा गया है। इधर स्थानीय तैराक द्वारा उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पाकर बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

खबर लिखे जाने तक श्री बंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा एवं एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जानकारी ली। एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि घटना की जानकारी जिला मुख्यालय को दे दी गई है और गढ़वा जिले से गोताखोर की टीम आ रही है।

वहीं उन्होंने बताया कि इसकी सूचना एनडीआरएफ टीम पलामू को भी दी गई है। घटनास्थल पर लाईट की व्यवस्था करने को कहा गया है। वहीं उन्होंने बताया कि तालाब से लोगों को दूर रहने की जरूरत है। लोगों की भीड़ तालाब से अलग रहने में काफ़ी सहूलियत होगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now