
गढ़वा:भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों युवाओं पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज एवं पत्रकार को न्युज कवरेज से रोकने पर हेमंत सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार तानाशाह बन चुकी है लोकतंत्र में सबको धरना प्रदर्शन का अधिकार है पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है लेकिन कुछ पत्रकार को न्युज कवरेज से रोका गया एवं पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दायर किया गया यह लोकतंत्र का हनन है। छात्र बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे फिर भी छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें निर्दोष छात्र युवा बुरी तरह घायल हुए हैं छात्र युवा एवं पत्रकार के आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपनाया गया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार यह भुल रही है कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है जिस तरह सत्ता में बैठाई है जनता कुर्सी से उतारेगी।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड के छात्रों युवाओं का भविष्य बेचने का काम किया है छात्र अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान हैं जेपीएससी का जांच चल रहा है लेकिन जेएसएससी पर अबतक कार्रवाई नहीं हुआ। आचार्य शिक्षक बहाली में भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई है जेटेट में ही छात्रों को दो भागों में बांट दिया गया है आधा का बहाली हुई आधे छात्र अब भी भटक रहे हैं हेमंत सरकार में मनमानी चरम पर है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो मिलकर झारखंड को तबाह कर चुके हैं छात्रों का मांग है कि सीजीएल परीक्षा रद्द किया जाए जेपीएससी जेएसएससी मामले में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है मामले में सीबीआई जांच कराई जाए। लेकिन हेमंत सरकार में बैठे मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक का रवैया से यह साबित होता है कि सरकार खुद फंस रही हैं इसलिए सीबीआई जांच से डर रही है।



