---Advertisement---

भाजपा है गंगाजल,130 करोड़ के दवा घोटाला के आरोपी विधायक भानु BJP में जाते ही हो गए पाक साफ : झामुमो

On: December 10, 2023 1:13 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

गढ़वा : झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा है कि भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही चोर मचाए शोर, वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। भानु खुद 130 करोड़ के दवा घोटाला के आरोपी हैं और आज शोर मचा रहे हैं। 18 भानु की संपत्ति अटैच की है उसे लगता है कि वे भूल गए। झामुमो जिला अध्यक्ष ने रविवार को होटल पद्मावती में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। तनवीर आलम ने कहा कि ईडी ने दवा घोटाला मामले में विधायक भानु की संपत्ति अटैच की है। उन पर मुकदमा चल रहा है।

ईडी के सामने उन्होंने कहा था कि वे साल में 40 लाख रुपए का धान बेचते हैं। भाजपा के जितने भी नेता हैं उनके यहां ईडी छापामारी नहीं करती है। जबकि जो व्यक्ति 40 साल से कारोबारी है उसके घर में ही ईडी की छापामारी होती है।

चोर मचाए शोर वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं विधायक भानु : तनवीर

जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा गंगाजल है। जितने भी बड़े से बड़े भ्रष्टाचारी हैं वे सब भाजपा में शामिल होने के बाद बिल्कुल पाक साफ हो जाते हैं। उनके सारे आरोप समाप्त हो जाते हैं। उनकी सारी काली कमाई सफेद हो जाती है। भाजपा के किसी भी नेता के घर में कभी ईडी, सीबीआई की छापामारी नहीं होती है।

केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई को अपना हथियार के रूप में गलत इस्तेमाल कर रही है। यह कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ईडी यदि ईमानदारी पूर्वक काम कर रही है तो ढुल्लू महतो, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता के घर भी छापामारी करे। तब पता चलेगा कि उनके घर से कितना कैश बराबर होता है। विधायक भानु वैसे शख्स हैं जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए राज्य के गरीबों के जीवन से खिलवाड़ किया है।

उन्होंने गरीबों का जीवन रक्षक दावा में ही 130 करोड़ का घोटाला कर दिया। राज्य के गरीबों का जीवन बचे या न बचे लेकिन उनके जीवन बचाने वाले दवा से भानु मालामाल हो गए। आज इन्हें अपने किए घोटाले पर तनिक भी शर्मिंदगी महसूस नहीं हो रही है। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य शरीफ अंसारी, बंसीधर अनुमंडल अध्यक्ष आलमगीर आलम पांडे आदि लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक