---Advertisement---

वज्रपात से घायल युवकों का भाजपा नेता और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने पहुंचकर हाल-चाल जाना

On: August 15, 2024 3:24 AM
---Advertisement---

सिमडेगा – भाजपा नेता सह पूर्व प्रत्याशी सुजान मुंडा ने कोलेबिरा प्रखंड के टुटीकेल गांव पहुंचकर वज्रपात से घायल ग्रामीण के परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जाना।वहीं पीड़ित परिवार को इस कठीन परिस्थिति में ढांढस बंधाया!

मौके पर सुजान मुंडा ने घायल के परिवार वालों से बात कर उनका हाल-चाल जाना साथ ही यथासंभव हर तरीके से सहयोग करने और प्रशासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।तत्पश्चात सुजान मुंडा और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कोलेबिरा अशोक इंदवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचकर घायल युवकों का हाल-चाल जाना और इस कठिन परिस्थिति में उनके हर सुख दुख में साथ देने का आश्वासन दिए!

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कोलेबिरा अशोक इंदवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में घायल युवकों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए कहा कि आज का दिन कोलेबिरा के लिए बहुत ही दुखदायी है वज्रपात के चपेट में आ जाने से कुछ लोगों की मृत्यु भी हो गई और कुछ लोग घायल हो गए यह बहुत ही दुखद घटना है।

सुचना मिली की वज्रपात की घटना झपला बाजारटाड़ मैदान में चल रही हॉकी टूर्नामेंट के दौरान अचानक से बारिश के बीच मैदान में वज्रपात गिर आई, जिसमे तीन युवकों की मृत्यु हो गई, 10 लोग घायल हुए। इस दुखद परिस्थिति में हम परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं साथ ही घायल युवकों के परिजनों का हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद