---Advertisement---

परिवर्तन यात्रा में भाजपा नेता रामाशीष यादव दस हजार समर्थकों के साथ हुए शामिल

On: September 23, 2024 2:16 PM
---Advertisement---

झारखण्ड में बड़े बदलाव का संदेश है भाजपा का परिवर्तन यात्रा : रामाशीष यादव

पलामू: झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा शंखनाद कर दिया है। सोमवार को पलामू प्रमंडल में भाजपा द्वारा निकाला गया परिवर्तन यात्रा में बिश्रामपुर के भाजपा नेता रामाशीष यादव दस हजार से अधिक समर्थकों के साथ शामिल हुए। सर्वप्रथम रामाशीष यादव के आवासीय कार्यालय पर हजारों समर्थक जमा हुए। तत्पश्चात श्री यादव के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में सभी समर्थक आयोजन स्थल पर पहुंचे जहां उनका परिवर्तन यात्रा में मिलान हुआ। परिवर्तन यात्रा रेहला से सुबह दस बजे निकल कर पलामू, बिश्रामपुर, पांडु, उँटारी रोड, मोहम्मदगंज, हैदर नगर होते हुए जपला पहुंची। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल यात्रियों का बदलाव को लेकर जोश एवं जुनून परवान पर था।

परिवर्तन यात्रा के दौरान रामाशीष यादव ने कहा कि, अवैध घुसपैठ, नौकरी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा व्यवस्था सभी क्षेत्र में यह सरकार विफल साबित हुई है। यदि यही हाल रहा तो झारखण्ड का बेड़ा गर्क होने में और वक्त नहीं लगेगा। इसलिए इस चुनावी माह में इस लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकना है। कहा, झारखण्ड में परिवर्तन समय की जरूरत बन चुकी है, और इसे भाजपा पूरा करेगी।

उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं के मुद्दों पर मुखरता के साथ अपनी बातों को रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पाँच लाख नौकरियों के वादों को सिर्फ एक जुमला बताते हुए उनपर कड़ा प्रहार किया। साथ ही राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे गंभीर अपराधों रोकने में नाकाम होने पर भी राज्य सरकार को जम कर लताड़ा है।

उन्होंने भाजपा को ही एकमात्र विकल्प के रूप में बताते हुए कहा कि भाजपा शाषित राज्यों में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। झारखण्ड को भी अपराध मुक्त बनाने के लिए भाजपा को कमान सौंपने की आवश्यकता है।

बताते चलें कि परिवर्तन के संकल्प को मजबूत करने हेतु भाजपा राज्य स्तर पर यह अभियान चला रही है। अभियान के अंतर्गत राज्य भर में प्रमंडल स्तर पर परिवर्तन यात्रा चलाया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के लोगों में राजनीतिक जागरूकता लाना एवं राजनीतिक परिवर्तन लाना है। देश भर से भाजपा के दिग्गज नेता इस यात्रा में भाग ले रहे हैं एवं राजनीतिक जागरूकता फ़ाइल कर परिवर्तन के संकल्प को मजबूत बना रहे हैं।

परिवर्तन यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विशिष्ट अतिथि सांसद बीडी राम, चतरा पूर्व सांसद सह बिश्रामपुर विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य विकास प्रीतम, ईश्वर चंद्र, नरेंद्र पाण्डेय समेत सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now