झारखंड

भाजपा नेता रामाशीष यादव ने बिश्रामपुर में चलाया हर घर तिरंगा अभियान

गढ़वा: केंद्र सरकार में सलाहकार सदस्य सह भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव ने शनिवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पांडू प्रखंड अंतर्गत कजरु कलां एवं रत्नाग में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए हर घर तिरंगा अभियान को भी आगे बढ़ाया।

उन्होंने जनसम्पर्क के दौरान आम लोगों से मिलकर तिरंगा झंडा का वितरण कर सभी से अपने घरों पर झंडा लगाने के आह्वान किया।

रत्नाग में जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र का सम्मान है। सभी भारतियों को इस अभियान में शामिल होना चाहिए एवं अपने अपने घरों और कार्यालयों में तिरंगा झंडा अवश्य लगाना चाहिए। यह तिरंगा हमारे राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, सम्मान के साथ ऊँचे स्थान पर लगाया जाना चाहिए

अभियान के दौरान अभय यादव, अभिषेक यादव, अरविन्द यादव, रणधीर यादव, सुनील यादव, प्रदीप यादव, अजय बैठा, राघवेंद्र यादव, बबलू पासवान, फागुनी राम, रामेश्वर मेहता, सातवेश्वर मेहता, अनिल गुप्ता, शिवनारायण, सुशील राम, धनंजय सोनी, पिंटू राम, सिकेंद्र प्रजापति, राकेश विश्वकर्मा, अनुज यादव, विनोद यादव सहित सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।