झारखंडपलामूलातेहार

भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं ने केक काट मनाया विधायक भानु प्रताप शाही का 46वाँ जन्मदिवस

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के गाँधी चौक पास भाजपा कार्यालय पर भवनाथपुर 81 विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही का केक काट हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिवस।

वहीं बिशुनपुरा प्रखण्ड में भाजपा कार्यकर्त्ताओँ ने विधायक को जन-जन के नेता, जन-जन की आवाज, गरीबों के मसीहा, हर सुख-दुःख के साथी, विकास पुरुष के नाम से विख्यात, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय – जनप्रिय प्रतिनिधि बताते हुए विधायक भानु प्रताप शाही के लिए कई सारे नारे भी लगाए। जहाँ वुजुर्ग गार्जियन राम उदय सिंह ने केक काटा उसके बाद भाजपा के सभी कार्यकर्त्ताओ ने एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर विधायक के जन्मदिवस पर खुशियां बांटी।

मौके पर सभी लोगों ने विधायक भानु प्रताप शाही के जन्मदिन पर ढेर सारा बधाइयाँ दिया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह जिला सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, मण्डल सह संयोजक लक्ष्मण पासवान, मिडिया प्रभारी मंटू पाण्डेय उर्फ़ सुधीर पाण्डेय, मिडिया प्रभारी विकास चंद्रवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रवण चौरसिया, पंचायत अध्यक्ष रामलखन मेहता, अनिरुद्ध मेहता, उदय प्रसाद गुप्ता, शम्भूनाथ यादव, सुरेंद्र बैठा, मुकेश बियार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अनिरुद्ध मेहता, अशर्फ़ी प्रजापति, जगजीत प्रजापति, मनोज देव, उमाकांत पाण्डेय, विनायक दुबे, अजय प्रसाद यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!