

रांची :- झामुमो ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर प्राथमिकी के बाद भाजपा पर निशाना साधा है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि शनिवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा. एक तरफ जहां हरियाणा में सर्जिकल स्ट्राइक की बरसी मनी, वहीं एक सर्जिकल स्ट्राइक बेंगलुरु की न्यायालय ने भाजपा पर किया. यह सर्जिकल स्ट्राइक सही मायनों में भाजपा के भ्रष्टाचार को उजगार करनेवाला है. न्यायालय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों और इडी पर नामजद केस दर्ज करने का निर्देश दिया है. बेंगलुरु न्यायालय के जस्टिस का अधिकार सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस से कम नहीं होता है. श्री भट्टाचार्य रविवार को पार्टी के कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
सुप्रियो ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बांड जैसे महाघोटाले का भंडाफोड़ किया कि कैसे तत्कालीन और वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री भयादोहन कर पैसे भाजपा के खाते में दिलाया करती थीं. झारखंड दौरे पर केंद्रीय वित्त मंत्री किन-किन लोगों से मिली, यह सोशल मीडिया पर वायरल है. किसी केंद्रीय वित्त मंत्री पर आर्थिक अपराध का एफआइआर हो, तो इसके 24 घंटे बाद भी पद पर बने रहना लोकतंत्र का अपमान है. भाजपा मतलब भ्रष्टजनों की पार्टी है और वह पूरी तरह से भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई है.
संबंधित समाचार
Pratap Singh
October 23, 2026
Pratap Singh
October 23, 2026




