---Advertisement---

मंईंयां सम्मान योजना के लिए राशि कटौती पर भाजपा विधायक ने सदन में राज्य सरकार को घेरा

On: December 12, 2024 3:07 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गुरुवार को विधानसभा में गढ़वा के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने बालू की किल्लत पर और मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना में विभिन्न विभागों की राशि कटौती किए जाने पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गढ़वा व पलामू में बालू की किल्लत झामुमो सरकार की देन है। सरकार ने वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक बालू घाटों की बंदोबस्ती ही नहीं किया। सरकार ने जानबूझ कर बालू घाटों की निलामी नहीं होने दिया ताकि बालू की कालाबाजारी किया जा सकें। लेकिन इससे आम-आवाम काफी प्रभावित हुए हैं।  विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सम्मान देना अच्छी बात है लेकिन शिक्षित बेरोजगारों (बाबूओं) को भी पांच से सात हजार रुपये जो पूर्व में झामुमो सरकार ने घोषणा किया था, वह भी मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मंईंयां सम्मान योजना संचालित करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न कईं विभागों की विकास योजनाओं की राशि को काटने का कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग का उदाहरण देते हुए कहा कि अस्पतालों की हालत बद से बदत्तर है ऊपर से विभाग की राशि काट ली जा रही है। जबकि अस्पतालों में रूई तक उपलब्ध नहीं है। साथ ही उन्होंने रंका मुखिया की मौत मामले को भी उठाया है। इसमें उन्होंने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए गंभीरता से लेने की बात कही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील