लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणापत्र जारी किया, जानिए किन मुद्दों पर रहा फोकस

On: April 14, 2024 4:31 AM

---Advertisement---
झारखंड वार्ता न्यूज
BJP Manifesto:- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने रविवार को अपना घोषणापत्र पत्र जारी किया। इसे ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया गया है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में विकसित भारत के संकल्प को दोहराया है।
भाजपा के संकल्प पत्र के वादे
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में युवा, किसानों, महिलाओं आदि के कल्याण के लिए कार्यक्रम चलाने की बात कही है। मछुआरों के लिए बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने और मोटे अनाज को सुपरफूड के तौर पर विकसित करने का भी वादा किया गया है। एकलव्य स्कूल खोलने का भी वादा किया गया है। साथ ही एससी/एसटी और ओबीसी के कल्याण के लिए काम करने का भी वादा किया गया है। साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन लागू करने का वादा, नारी वंदन अधिनियम लागू करने का वादा, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू करने का वादा, रेलवे में वेटिंग लिस्ट खत्म करने का वादा, दुनियाभर में रामायण उत्सव का वादा, 2036 तक भारत में ओलंपिक कराने का वादा, योग को ऑफिशियल सर्टिफिकेट देने का वादा, पेट्रोल के आयात को कम करने का वादा, अयोध्या का और विकास किया जाएगा, शहरों को और लिबरल बनाने का वादा, कचरे के ढेर से मुक्ति और स्वच्छ भारत के लिए मिशन मोड में काम करने का वादा, सभी को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का वादा, अमृत भारत और वंदे भारत जैसी ट्रेनें और आएंगी, शून्य बिजली बिल के लिए काम करने का वादा।