---Advertisement---

केरलम विधानसभा चुनाव फिर से एक बार जीतने के लिए भाजपा ने खास रणनीति के तहत 47 उम्मीदवारों की सूची की जारी,देखें

On: March 16, 2026 7:36 PM
---Advertisement---

केरलम:केरलम विधानसभा चुनाव 2026 फिर से एक बार जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी में अपनी खास रणनीति के तहत 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें खास कर वैसे उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।जो स्थानीय स्तर पर अच्छी पकड़ के लिए जाने जाते हैं।

BJP की पहली सूची में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इनमें पार्टी ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया है, तो वहीं कई अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया है. इस सूची में कोझिकोड उत्तर विधानसभा सीट से नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है. नव्या हरिदास BJP की सक्रिय और जमीनी नेता मानी जाती हैं. पार्टी को उम्मीद है कि वो इस सीट पर मजबूत चुनौती पेश करेंगी. बीजेपी ने एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से टिकट दी है. वहीं वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से मैदान में उतारा गया है.

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 15 मार्च को ही 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है. केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी और काउंटिंग 4 मई को की जाएगी. केरल में कुल 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी इस बार केरल में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए रणनीतिक तरीके से उम्मीदवारों का चयन कर रही है. पार्टी ने ऐसे चेहरों को आगे किया है जिनकी स्थानीय स्तर पर अच्छी पकड़ मानी जाती है. इससे बीजेपी को चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद है.

क्या है बीजेपी की रणनीति?

केरल की राजनीति पर लंबे समय से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का दबदबा रहा है. ऐसे में बीजेपी लगातार राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है. पिछले कुछ चुनावों में पार्टी को सीमित सफलता मिली थी, लेकिन इस बार वो ज्यादा सीटों पर जोरदार प्रदर्शन करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में एससी (SC) और एसटी (ST) आरक्षित सीटों पर भी मजबूत दावेदारों को उतारा है, जैसे मानंतवाड़ी (ST) से पी. श्याम राज और अहिंगल (SC) से एडवोकेट पी. सुधीर. बीजेपी ने इन 47 सीटों पर तुरंत उम्मीदवारों का ऐलान कर चुनाव प्रचार में बढ़त बनाने की कोशिश की है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now