झारखंड

झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए बीजेपी ने चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत चालीस नेताओं के नाम शामिल हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया है। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 81 सीटों में से 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राज्य में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर शाम 5 बजे तक अपडेट की गई सूचना के मुताबिक, पहले फेज के लिए कुल 868 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।