---Advertisement---

मदगड़ी हिंसा मामले की जांच की मांग को लेकर भाजपा ने डीसी-एसपी को सौंपा मांगपत्र

On: October 21, 2024 5:21 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी ने भंडरिया के मदगड़ी में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा स्थल को घेरकर पुलिस द्वारा मारपीट मामले को लेकर उपायुक्त गढ़वा एवं पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि 13 अक्टूबर 2024 को मदगड़ी गांव में राजनीतिक षड़यंत्र रच कर पुलिस द्वारा पूजा स्थल को घेरकर श्रद्वालुओं पर बर्बरतापूर्ण लाठी डंडे आंसू गोला एवं गोली चलाई गई जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 का घोर उल्लंघन है।

भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र में इस प्रकार से नागरिकिय अधिकारों का क्रूरता पूर्वक दमन करना लोकतांत्रिक पद्धति पर स्थापित प्रशासन एवं सरकार की कार्यशैली कदापि नहीं हो सकती। निश्चय ही यह घटना हृदयविदारक घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है कि अपने प्रशासकीय अधिकारों का दुरुपयोग कर के मानवता को लज्जित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए निर्दोष नागरिकों के उत्पीड़न पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही इस घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए न्याय दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

मौके पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे, रविन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now