July 26, 2026

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

app_17848989656a6365956eb05_img_20260724_184252.jpg


भास्कर न्यूज|लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता एवं झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति के नेतृत्व में शुक्रवार को बरवाटोली चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि भारत जैसे विश्व के महान लोकतांत्रिक देश के लिए राहुल गांधी जैसे अपरिपक्व व्यक्ति को विपक्ष का नेता बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि कब क्या और कैसे बोलना है. उन्हें विपक्ष के नेता के रूप में अपनी गरिमा का कोई ख्याल नहीं है।’ उनकी हरकतों और बयानों में हमेशा बचकाना लहजा रहता है. लोकसभा के अंदर कुछ और बाहर कुछ बोलकर वह हमेशा विवादों के घेरे में बने रहना पसंद करते हैं और उनकी पार्टी के लोग उन्हें बर्दाश्त करने के लिए हमेशा मजबूर नजर आते हैं. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, कलावती देवी, मंत्री मीना बाखला, नगर अध्यक्ष संगीता देवी, जिला मीडिया प्रभारी रामचन्द्र गिरि, कार्यालय मंत्री सुरेश बैठा, संजय बर्मन, सरोज कुमार, सुरेश लोहरा, लोहरदगा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान सिंह, कुडू मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी, सेन्हा मंडल अध्यक्ष नवल किशोर साहू, भंडरा मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव, पूजा देवी, रेखा देवी, सुधा देवी, नवीन साहू, चंदन महतो, शंकर लोहरा, शंकर प्रजापति, सुभाष यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed