---Advertisement---

गढ़वा: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

On: August 16, 2025 9:03 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के आवास पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें”, “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारे लगाए। वातावरण राष्ट्रभक्ति और वाजपेयी जी के आदर्शों से ओतप्रोत रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि “अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी सोच रखने वाले राजनेता थे। उन्होंने देश-विदेश में भारत की ऐसी अमिट छाप छोड़ी, जो सदैव इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगी।”


उन्होंने आगे कहा कि “अटल जी ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देकर झारखंडवासियों को उनका अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया था।”

इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि “भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सच्चे जननायक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ कवि और लेखक भी थे। उनकी कविताएं समाज को बड़ा संदेश देने वाली होती थीं। वे सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर निर्णय लेते थे।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अमित तिवारी, भाजपा नेता राजेश्वर बैठा, संजय तिवारी, प्रवीण पाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, अशोक कुमार, रुपेश दुबे, अजय पाल, राम सरेश तिवारी, कमल पांडेय, सुनील दुबे, बाबर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू