---Advertisement---

परसुडीह थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर भाजपा का आक्रोश,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

On: July 12, 2026 4:37 PM
---Advertisement---

हत्या, बलात्कार, चोरी, छिनतई, अड्डेबाजी, अवैध शराब, गांजा, अफीम एवं ब्राउन शुगर के कारोबार पर रोक लगाने तथा पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांगजमशेदपुर:परसुडीह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी, परसुडीह मंडल ने रविवार को मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में परसुडीह थाना प्रभारी को एक मांग-पत्र सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि परसुडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध महुआ शराब की बिक्री, गांजा, अफीम एवं ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का अवैध कारोबार, चोरी, छिनतई, अड्डेबाजी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं के कारण आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया है।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी, छिनतई एवं अड्डेबाजी में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन एवं रात्रि में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परसुडीह थाना पुलिस जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई करेगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा, राम सिंह मुंडा, अवधेश सिंह, कुसुम पूर्ति, विजय विश्वकर्मा, माला मुंडा, नीलू मछुआ, आलोक भास्कर, रामप्रसाद जायसवाल, गिरजा दुबे, पी.के. करवा, अशोक सिंहा, अजय सिंह, राकेश सिंह, परशुराम साव, संजीव कुमार, दुर्गा सेनापति, दीपक करवा, आरती ओझा, प्रीतम सिंह, दीपक वर्णवाल, चुनमुन दुबे, राम हेंब्रम, सुमित यादव, महेश कुमार, संतोष दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now