---Advertisement---

परसुडीह मंडल में भाजपा का सदस्यता अभियान रेस में

On: December 30, 2024 4:00 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: 30 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल के सदस्यता प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में मंडल क्षेत्र के सारजमदा में, शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी की एक बैठक की गई, बैठक में ही मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले, दो दिवंगत बीजेपी कार्यकर्ता स्वर्गीय शिव प्रसाद जी एवं लखविंदर सिंह जी की आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया, विदित हो कि पिछले दिनों बीमारी के कारण इन दो कार्यकर्ताओं का इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई थी,

बैठक में श्री राम सिंह मुंडा ने कहा कि, मंडल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार का विवाद नहीं है, सभी कार्यकर्ता अपने-अपने सदस्यता महा अभियान के कार्यक्रम में लगे हुए हैं, सदस्यता महा अभियान को और गति प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई गई, जिसमें, शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक एवं प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई, एवं कहा गया कि अपने-अपने शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ क्षेत्र में कम से कम 100 सदस्य बनना है, जो कुल मिलाकर 54 बूथों में 5400 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगे हुए हैं,

श्री राम सिंह मुंडा ने कहा कि आगामी 2 जनवरी 2025 से प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक स्थानीय मुखिया, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य, एवं जिला परिषद के सदस्य उपस्थित रहेंगे, साथ ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे, बैठक में सभी खर्च कर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा, बैठक का संचालन भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी श्री सुमित कुमार शर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा महामंत्री श्री दीपू शर्मा ने किया,

बैठक में मुख्य रूप से,राम सिंह मुंडा, (परसुडीह मंडल सदस्यता प्रभारी,) राम प्रसाद जयसवाल, (मंडल सदस्यता सह प्रभारी) कुसुमपूर्ति ( जिला परिषद सदस्य)अवधेश सिंह, (वरिष्ठ भाजपा नेता) कन्हैया पांडे, राम मुखी, सुमित कुमार शर्मा, दीपू सिंह दीपू शर्मा, प्रकाश सांडील, रुद्रो मुंडा , विद्यासागर शर्मा, आलोक भास्कर, प्रदीप शर्मा, जनार्दन पांडे (प्रांतीय संयोजक बजरंग दल) अशोक कुमार सिन्हा, राजेश प्रताप सिंह,बबलू श्रीवास्तव धन सिंह मुंडा, जुझार समद, किशोर महतो, आदि मौजूद थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने