---Advertisement---

बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न जैलेन्द्र कुमार ने बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया मंत्र।

On: September 29, 2023 2:12 AM
---Advertisement---

सिल्ली -भारतीय जनता पार्टी पतराहातू मंडल स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक गुरुवार को बंता पंचायत भवन में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सृष्टिधर प्रजापति ने की।बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रवासी प्रभारी जैलेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा संगठन बड़े से बड़े एवं छोटे से छोटे प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाला संगठन है, संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम एवं प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता, संगठन के हर कार्यकर्ता को एक्टिव रखते हुए साथ लेकर चलना यह संगठन कि कार्य पद्धति है। हम सौभाग्यशाली है जो हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं
पाटी के निर्देश पर मंडल पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों का सत्यापन कार्य चल रहा है।पुनः 30 सितंबर को बूथ सशक्तिकरण का को लेकर बैठक किया जाएगा।पूरे प्रदेश में बूथ विजय अभियान का कार्य चल रहा है।जिसको 30 सितंबर तक को पूर्ण करना है।पार्टी को मजबूत बनाने के लिए युवा और महिला लोगों को बूथ कमेटी में जोड़ें।चुनाव में बूथ जीता मतलब चुनाव जीता। वहीं विनय महतो धीरज ने कहा कि हमारा लक्ष्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक अवगत कराना है ताकि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करें।यह तभी संभव होगा जब हमारा बूथ मजबूत होगा।मौके पर महामंत्री भगीरथ महतो, राधानाथ महतो, वीणा देवी, गुलाब महतो, रंजीत महतो, पंकज कुमार,बालेश्वर महतो,सजल सोनी, केदार हाजरा, कैलाश महतो, कृष्ण किशोर मुंडा,समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी