---Advertisement---

चाईबासा:सूर्या हांसदा की कथित हत्या की सीबीआई जांच की मांग व रिम्स 2 के नाम किसानों की भूमि छीने जाने के खिलाफ भाजपा की रैली

On: September 11, 2025 8:25 PM
---Advertisement---

चाईबासा:भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता स्व. सूर्य हांसदा की संदिग्ध हत्या की CBI जांच कराने एवं “रिम्स-2” के नाम पर किसानों की भूमि छीने जाने के विरोध में आयोजित की गई।

रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान, युवा एवं महिलाएँ शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं और क़ानून-व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति पर रोष प्रकट किया।

प्रमुख मांगें:

1. स्व. सूर्य हांसदा की हत्या की उच्च स्तरीय CBI जांच हो।

2. “रिम्स-2” के नाम पर किसानों की ज़मीन छीने जाने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और किसानों को उनकी भूमि वापस की जाए।

3. राज्य में बढ़ती हत्या, लूट, बलात्कार एवं अपराध की घटनाओं पर सरकार तत्काल कड़ा कदम उठाए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करते हुए गाँव-गाँव तक जनाक्रोश पहुँचाएगी।

आज की आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की और ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह