---Advertisement---

तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने ये साबित कर दिया कि झारखंड में भी बनेगी भाजपा की सरकार – पूनम साहू

On: December 4, 2023 1:36 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने विधानसभा चुनाव में आये तीनों राज्यों राजस्थान , मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के नतीजों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने ये साबित कर दिया कि जनता को सिर्फ और सिर्फ भाजपा पर भरोसा है। तीनों राज्यों पर भाजपा की जीत पर बयान जारी करते हुए युवा नेत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के आखिरी पायदान तक के व्यक्ति को मिल रहा है, जिसके कारण हर तरफ लोगों ने अपना विश्वास सिर्फ और सिर्फ भाजपा पर जताया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम साहू ने कहा की इस जीत का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया और विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी। झारखंड की जनता इस झूठ फरेब की सरकार से त्रस्त हो चुकी है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता अपना भरोसा भाजपा के ऊपर ही दिखाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न