बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के डिंडो में भाजयुमो पदाधिकारी ने पत्नी समेत जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. भाजयुमो पदाधिकारी का नाम राकेश गुप्ता है.जो अंबिकापुर के अस्पताल में काम करता था. मंगलवार को राकेश अंबिकापुर से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपने घर डिंडो आया था. जहां उसने अपने बच्चे को भाई के साथ भेज दिया.इसके बाद पत्नी के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली.फिलहाल दोनों ने खुदकुशी क्यों की इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है.
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026





