---Advertisement---

भाजयुमो नेता बागबेड़ा निवासी सूरज कुमार के हत्या दोषियों को उम्र कैद की सजा,पिता बोले…!

On: February 13, 2024 3:47 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: भाजयुमो नेता सूरज कुमार हत्याकांड के दोषी सोनू सिंह और कमल शर्मा उर्फ गोलू को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।मृतक सूरज के पिता विजय सिंह आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कोर्ट से न्याय मिला। उनके बेटे को जिसने मारा था, उसे फांसी मिले, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनायी, उससे मैं संतुष्ट हूं।यहां एक बात और कहना चाहता हूं।मेरे मन में आज भी यह सवाल खड़ा है कि मेरे बेटे की हत्या क्यों हुई, उन कारणों का पता नहीं चल सका।

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया।कोर्ट ने नामजद दोनों आरोपी को आईपीसी की धारा 302, 120 बी, 34 में उम्रकैद की सजा सुनायी और 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि नहीं चुकाने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।जबकि धारा 201 में 7 साल की सजा व 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी।

घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद दोनों आरोपी सोनू सिंह, कलम शर्मा उर्फ गोलू घाघीडीह सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट से जुड़े थे।शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने पक्ष रखा था।

तीन वर्ष पूर्व 7 दिसंबर 2021 को बागबेड़ा हरगुट्टू बाजार के समीप भाजयुमो बागबेड़ा मंडल के महामंत्री सूरज कुमार पर अपराधियों ने दौड़कर चापड़ से हमला किया था. उसके चेहरे, छाती और पीठ पर लगातार वार किये गये. गंभीर रूप से जख्मी सूरज को टीएमएच में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान 9 दिसंबर 2021 को उसकी मौत हो गयी थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह, कमल शर्मा उर्फ गोलू के अलावा दो जुवेनाइल को गिरफ्तार किया था।केस में अनुसंधान पदाधिकारी समेत सात लोगों की गवाही हुई।

कोर्ट ने सूरज हत्याकांड में दो नामजद आरोपी को दोषी करार देने के लिए एफएसएल रिपोर्ट, घटनास्थल पर मिले खून, चापड़ व आरोपी के कपड़े पर लगे खून के मैच होने को मुख्य कारण माना। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर बागबेड़ा बड़ौदा घाट के समीप छुपाकर रखे गये कपड़े बरामद किये थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मानिक मल्लिक की पहल पर स्व.बनमाली सरदार के परिवार को मिला कच्चा राशन और आर्थिक सहयोग

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह

विधायक पूर्णिमा साहू सीएम हेमंत की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मिली

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: इआरसी में सुनील प्रसाद विजयी,विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी