प्रखण्ड कमिटी आमजनता के बीच जाएं और जनसमस्या को लेकर आंदोलन करे : आनन्द बिहारी दुबे
जुगसलाई: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर नसीम पैलेस गौरीशंकर रोड जुगसलाई में एक बैठक का आयोजन संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष इरसाद हैदर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन को धारदार बनाने का कार्य की जाए, प्रखण्ड स्तर पर नये लोगों को संगठन से जोड़कर जनहित की अनेकों समस्या है। उन्हें एक एक कर आंदोलन के माध्यम से समाधान करने का कार्य करें। इसी प्रकार से मण्डल अध्यक्षगण भी संगठन सृजन अभियान के तहत कमिटी का विस्तार करें, नये सदस्यों को जोड़ने का कार्य करें। समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सहयोग करें, जन समस्याओं को चिन्हित करें सम्बन्धित अधिकारी को मांग पत्र सौंप कर, समस्या समाधान कराने का प्रयास करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी के द्वारा संविधान बचाओ अभियान, जातीय जनगणना, सेना के सौर्य के अभियान को मजबूती के साथ रखें।
केन्द्र की सत्तारूढ भाजपा सरकार ने पुरे देश में महंगाई रोकने में विफल है। गरीब और मध्यम परिवारों का तानाबाना चरमरा गई है। महंगाई के कारण शिक्षा और स्कुल से अनेकों छात्रों का पढ़ाई छुट गये है। बहुत से अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई कराने में असमर्थ हो गये है।
केन्द्र सरकार के कारण अनेकों सरकारी उपक्रमों को निजीकरण कर दिया गया है। यह बड़ी चिंता की बात है। जो छात्र पढ़ाई कर रहें है। उन्हें नौकरी कहाँ मिलेगी। रेलवे में रिक्त पदों पर बहाली रोक दी गई है। रेल यात्रा और हवाई यात्रा दिनों दिन महंगी हो रही है। आम जनता को परेशान किया जा रहा है।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने आजसू पार्टी के नेता सह जुगसलाई नगरपालिका मण्डल अध्यक्ष मो. तनवीर ऊर्फ राजू को कांग्रेस पार्टी में विधिवत रूप से शामिल कराया।

