
जमशेदपुर:वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड एवं थैलेसीमिया सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में लिटिल स्टार स्कूल, बारीगोड़ा, जमशेदपुर में रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 90 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं एवं विद्यार्थियों को नियमित रक्तदान के महत्व, रक्तदान से जुड़े भ्रांतियों, सुरक्षित रक्त की आवश्यकता तथा थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूक किया।

वक्ताओं ने बताया कि विवाह से पूर्व थैलेसीमिया की जांच करने से हम आगे की रणनीति तय कर सकते हैं और थैलेसीमिया जैसे घातक रोगों के प्रसार से रोकथाम कर सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में श्रीराम सिंह एवं नरेन्द्र कुमार ने अपने विचार साझा किए तथा प्रतिभागियों को रक्तदान और थैलेसीमिया के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लिटिल स्टार स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनीता यादव, सीनियर टीचर जितेन्द्र कुमार शर्मा, दीपाली सिकदर एवं विद्यालय के सभी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





