---Advertisement---

कोकर में खून लथपथ लाश मिली,मची सनसनी

On: February 19, 2026 2:26 PM
---Advertisement---

रांची खेलगांव थाना क्षेत्र में कोकर के पास गाड़ी गांव इलाके के पहन टोली में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी मच गई है शव से कुछ दूरी पर ही खून से सनी बाइक भी मिली है। मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि हमलावरों ने पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या की है। मौके पर पड़े खून और चोट के निशानों को देखकर पुलिस को आशंका है कि वारदात काफी क्रूर तरीके से अंजाम दी गई।
सूचना मिलते ही खेलगांव थाना और सदर थाना की पुलिस हरकत में आ गई। सदर थानेदार कुलदीप कुमार भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। थोड़ी देर बाद एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई।

इस वारदात के बाद से कोकर से सटे गाड़ी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:सियासत में भूचाल,हाई कोर्ट ने स्पीकर समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को भेजा नोटिस,मांगा जवाब

सिल्ली अंचल ऑफिस के अमीन गणेश महतो को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

रांची: बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मशक्कत के बाद बचाई जान

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया