राष्ट्रिय

भारतीय सेना पर आतंकी हमले वाली जगह पर 3 ग्रामीणों के मिले शव

आतंकी हमले के बाद 8 ग्रामीणों से पूछताछ, 3 मृत, 5 गंभीर। पुंछ, राजौरी में इंटरनेट सेवा बंद

जम्मू-कश्मीर:- पुंछ में भारतीय सेना के काफिले पर भीषण हमले के बाद, सेना ने 8 ग्रामीणों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिनमें से 3 के शव बरामद हुए हैं। अन्य 5 लोगों को स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों शव, आतंकी हमले वाली जगह पर पाए गए हैं। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रशासन ने पुंछ और राजौरी में इंटरनेट बंद कर दिया है। मारे गए ग्रामीणों के परिजनों को मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने का ऐलान किया गया है। मारे गए ग्रामीण शौकत, सफीर हसन और शबीर टोपा पीर गांव के निवासी थे। पीर गांव, आतंकी हमले वाली जगह के करीब है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।