---Advertisement---

लापता विकास का शव एमजीएम अस्पताल में मिला,भाजपा नेता विकास सिंह ने एसएसपी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की

On: March 7, 2024 4:16 PM
---Advertisement---

स्विफ्ट डिजायर कार से कोई रख गया था एमजीएम में

जमशेदपुर: दो दिन पूर्व ज्वाहर नगर रोड नंबर 4 के रहने वाले 35 वर्षीय विकास मंडल अपने घर से लापता हो गए थे । घर में बूढ़ी मां अकेले रहने के कारण उन्हें लग रहा था कि विकास मंडल ड्राइवर है कहीं ड्राइवरी करने गए होंगे देर तक लौट आएंगे लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद विकास मंडल के घर नहीं आने पर परिजनों ने आज मानगो थाना में विकास मंडल की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया था ।

इसी बीच अचानक संध्या 3:00 बजे परिजनों को मालूम चला कि एक अज्ञात शव एमजीएम अस्पताल में विगत दो दिन से रखा गया है परिजनों ने एमजीएम अस्पताल जाकर शव की पहचान किया तो पाया कि मृतक विकास मंडल ही है ।

एमजीएम अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने बताया की बुधवार को देर रात 1:49 am में एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से किसी ने विकास मंडल के मृत शरीर को एमजीएम अस्पताल में रख कर चला गया था।

विकास मंडल की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया डिमना चौक के समीप बसंत विहार कॉलोनी में रहने वाले अपने मित्र के घर में विकास मंडल अंतिम बार बुधवार को देर रात गया था। उसके बाद विकास मंडल से किसी प्रकार का संपर्क परिजनों से नहीं रहा ।

एमजीएम अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने थाने में मौजूद थाना प्रभारी से मामले की जांच सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर जांच करने की बात कही इसके साथ ही विकास सिंह ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को पूरे मामले की जानकारी देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच का मांग किया है । विकास मंडल का देहांत सड़क दुर्घटना अथवा किसी के मरने से हुआ है यह जांच का विषय है पुलिस अनुसंधान कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 16 जिंदा कछुए बरामद

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी! सैलरी से जुड़ा मैसेज आए तो भूल कर भी ना करें क्लिक, एडवाइजरी जारी

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

जमशेदपुर: बारीगोड़ा और गोविंदपुर वासियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ओवर ब्रिज,रेल जीएम ने सांसद को लिखा पत्र