

बोकारो: जिले से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां बेटी के पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग की जानकारी मां और परिवार के सदस्यों को मिली। तो मां और परिवार ने प्रेमी की पिटाई कर दी और बेटी को उसे दूर रहने की सलाह दे डाली। जिसे कथित रूप से गुस्साए बेटी ने मां की गला घोट कर हत्या कर दी।
पुलिस ने अपनी मां की हत्या की आरोपित किशोरी को चिकित्सकीय जांच के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया।
किशोरी को रिमांड होम में भेजे जाने की तैयारी है। किशोरी के पिता ने 18 अगस्त को बेटी, उसके प्रेमी और प्रेमी के परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार किशोरी ने स्वीकार किया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से वह प्रेम करती है। इसकी जानकारी होने पर 16 अगस्त को किशोरी की मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रेमी की पिटाई कर दी और बेटी को उससे दूर रहने की सलाह दी। यह बात किशोरी को नागवार गुजरी।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 4, 2026




